Big Breaking – बंगाल में सनसनी: शुभेंदु अधिकारी के करीबी की गोली मारकर हत्या
बंगाल से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की बुधवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना मध्यमग्राम इलाके में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ पिछले 10–12 वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और बेहद करीबी माने जाते थे। ऐसे में इस हत्या को राजनीतिक एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, आसपास नाकेबंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों तक जल्द पहुंचा जा सके।
फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।