तेज रफ्तार बनी काल: जांजगीर-चांपा में राजधानी बस पलटी, 15 से ज्यादा घायल, 2 की हालत गंभीर

Must read

तेज रफ्तार बनी काल: जांजगीर-चांपा में राजधानी बस पलटी, 15 से ज्यादा घायल, 2 की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जमनीपाली से सारंगढ़ जा रही राजधानी बस बिर्रा थाना क्षेत्र के करनौद के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार गूंजने लगी। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे में 15 से 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल बम्हिनीडीह के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    More articles

    Latest article