ढाई वर्ष के मासूम की हत्या का मामला – मां का शव मानिकपुर पोखरी के पास पेड़ पर लटका मिला… पुलिस कर रही है जांच

Must read

 

 

कोरबा –  बुधवार 21 फरवरी की रात खरमोरा के जंगल में मिले ढाई वर्षीय बच्चे शिव के शव को पुलिस  ने बरामद किया था। पुलिस उसके मां की तलाश कर रही थीं।आज रविवार को उसकी मां का शव मानिकपुर पोखरी के पास पेड़ से लटका मिला है। आपको बता दें बच्चें शिव का शव 5 दिन पूर्व खरमोरा के जंगल से बरामद किया गया था । शिवा की हत्या कर दी गई थी। उसके प्राइवेट पार्ट को भी जला दिया गया था। इस मामलों को पुलिस ने गंभीरता से लिया। मालती की खोजबीन शुरू हुई लेकिन उसका कही पता नही चला, आज सुबह एक पेड़ पर काफी ऊंचाई पर मालती का शव लटकता देखा गया। लाश मिलने की जानकारी मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई काफी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर सबूत की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की थी तो पता चला कि सुबह 7:00 बजे शिव अपनी मां के साथ निकाला था। उसका पति जिला अस्पताल में भारती था जिसका इलाज चल रहा था उसे देखने के नाम से वह अपने बच्चों के साथ घर से निकली थी

More articles

Latest article