जन समस्याओं के निराकरण की मांग, 8 सितंबर को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का धरना-प्रदर्शन
कोरबा। जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम ने प्रशासन को पत्र सौंपकर विभिन्न मांगों का निराकरण कराने की मांग की है।
पत्र में राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों, क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं तथा प्रभावित लोगों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। पार्टी का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर पूर्व में भी शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि 8 सितंबर 2026 तक समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाएगा। पत्र में आंदोलन से उत्पन्न होने वाली स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन एवं संबंधित प्रबंधन की होने की बात कही गई है।
विद्वान सिंह मरकाम ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर समय रहते समस्याओं का समाधान करने की अपील की है।