घटिया साड़ी वितरण के विरोध में महिला कांग्रेस का पुतला दहन आज
कोरबा। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फुलो देवी नेताम के निर्देश पर कोरबा के ओपन थियेटर घंटाघर चौक के पास महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व शहर अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी एवं ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती प्रभा तंवर करेंगी।
शहर अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निम्न स्तर और घटिया गुणवत्ता की साड़ियां वितरित की गई हैं। इस वितरण में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए महिला कांग्रेस ने इसका विरोध करने का निर्णय लिया है।
इसी कड़ी में विभागीय कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती प्रभा तंवर के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन 16 अप्रैल 2026, गुरुवार को शाम 4 बजे घंटाघर, कोरबा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है