कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: प्रारंभिक मतदाता सूची जारी, सहायक चुनाव अधिकारियों की हुई नियुक्ति

Must read

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल की देखरेख में प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची जारी होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है।
चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए छह पत्रकारों को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनमें सादिक शेख (इंडस्ट्रियल पंच कर्म), राजश्री गुप्ते (प्रसार भारती), बीता चक्रवर्ती (बी.ई.सी. 36), रेनू जायसवाल (साधना न्यूज), मधु डिडवानिया (पायोनियर) एवं संदीप केशरवानी (नवभारत) शामिल हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने बताया कि सहायक चुनाव अधिकारी नामांकन, जांच, मतदान एवं मतगणना सहित चुनाव के विभिन्न चरणों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे। उनका उद्देश्य पूरी चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराना है।
प्रारंभिक मतदाता सूची जारी होने के बाद प्रेस क्लब के सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्साह बढ़ गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को मतदान होगा तथा मतगणना के बाद उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने की उम्मीद जताई है।

    More articles

    Latest article