Home Breaking News भारत में मिला HMPV वायरस का केस, कर्नाटक में दो बच्चे संक्रमित

भारत में मिला HMPV वायरस का केस, कर्नाटक में दो बच्चे संक्रमित

    चीन के बाद अब भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस यानी HMPV के केस सामने आए हैं। ICMR ने अपनी रूटीन सर्विलांस के माध्यम से कर्नाटक में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के दो मामलों का पता लगाया है।

    कर्नाटक में दो बच्चों में HMPV वायरस के लक्षण सामने आए हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, एक 3 महीने की नवजात शिशु जिसका ब्रोन्कोपमोनिया के इतिहास है, वह HMPV वायरस से संक्रमित थी, उसे Baptist अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका इलाज किया गया है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, एक कर्नाटक में एक 8 महीने के बच्चे जिसका ब्रोन्कोपमोनिया के इतिहास है, वह भी इसी अस्पताल में 3 जनवरी को HMPV वायरस से संक्रमित पाया गया है।