पूर्व नपा अध्यक्ष संतोषी दीवान पर शिकंजा, अवैध कब्जे को लेकर दो-दो नोटिस जारी

Must read

Korba
दीपका नगर पालिका क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ चल रही कार्रवाई अब राजनीतिक रंग लेने लगी है। हाल ही में नगर पालिका प्रशासन द्वारा लगातार नोटिस जारी कर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दीपका की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रदेश स्तर की मंत्री संतोषी दीवान को एक नहीं बल्कि दो नोटिस जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, संतोषी दीवान के खिलाफ पहले भी अवैध कब्जे का मामला दीपका थाने में दर्ज हो चुका है। अब दोबारा नोटिस जारी होने के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा अब तक गरीबों के मकान और दुकानों पर ही बुलडोजर चलाया जाता रहा है, लेकिन अब मामला प्रभावशाली चेहरे तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या भाजपा सरकार में उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला सिर्फ नोटिस तक ही सीमित रह जाएगा।
फिलहाल यह मामला दीपका की राजनीति में गर्म मुद्दा बन चुका है और आने वाले दिनों में इसकी दिशा क्या होगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

More articles

Latest article