नकटी गांव बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कोरबा कांग्रेस का प्रदर्शन, CM का पुतला फूंका

Must read

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले— गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना अमानवीय, कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर संवेदनहीनता का लगाया आरोप
कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में बुधवारी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई का विरोध जताया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि रायपुर के माना क्षेत्र के नकटी गांव में प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर लोगों के मकान तोड़ दिए गए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इस तरह की कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उनका आरोप था कि सरकार विधायक कॉलोनी बनाने के लिए गरीबों के घर उजाड़ रही है, जबकि कई विधायकों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव का विरोध किया है और स्पष्ट कहा है कि गरीबों का आशियाना उजाड़कर उन्हें विधायक निवास नहीं चाहिए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह कार्रवाई पूरी तरह संवेदनहीन है। विधायक कॉलोनी के नाम पर पूरे गांव को उजाड़ देना मानवता के खिलाफ है और इससे सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता सामने आती है।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई के बाद कई परिवार बरसात के बीच खुले आसमान के नीचे मलबे पर रात बिताने को मजबूर हैं। वहीं पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि गांव के कई मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने थे, जबकि कुछ मकानों का निर्माण जारी था। लोगों ने खून-पसीने की कमाई से अपना घर बनाया था, लेकिन एक कार्रवाई ने उनका सब कुछ छीन लिया।
प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गजानंद साहू सहित मो. शाहिद, गिरधारी बरेठ, नारायण कुर्रे, राजेंद्र तिवारी, विनोद अग्रवाल, मनहरण राठौर, कृपाराम साहू, रमेश वर्मा, रोपा तिर्की, मस्तुल सिंह कंवर, सुकसागर निर्मलकर, पालूराम साहू, रवि सिंह चंदेल, संतोष यादव, सुभाष राठौर, हिमांशु सिंह, निर्मल सिंह राज, सुभद्रा सिंह, संगीता श्रीवास, शशिलता पांडेय, आशीष गुप्ता, कुंजबिहारी साहू, महेंद्र थवाईत, संतोष राठौर, गोपाल यादव, पंचराम निराला, इकबाल कुरैशी, विजय आदिले, रवि टोप्पो, विजय आनंद, पवन विश्वकर्मा, विवेक श्रीवास, जीवन चौहान, देवीदयाल सोनी, लक्ष्मी महंत, रवि सचदेवा, हरविंदर सिंह, देव जायसवाल, अनवर रजा, संजू पैकरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    More articles

    Latest article