डीएमएफ से कोरबा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री लखनलाल देवांगन

Must read


🟦 खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए बड़े फैसले, कई अहम प्रस्ताव मंजूर
कोरबा, 13 अप्रैल 2026।
जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की शासी परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई, जिसमें मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, स्वीकृत कार्यों की प्रगति और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि डीएमएफ के माध्यम से जिले में अतिरिक्त विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और पुल-पुलियों जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण और पेयजल व्यवस्था पर जोर दिया। विधायक प्रेमचंद पटेल ने कौशल विकास, रोजगार और कृषि को बढ़ावा देने की बात कही।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि डीएमएफ की 70% राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और पर्यावरण जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में खर्च होगी, जबकि 30% राशि आधारभूत संरचना पर व्यय की जाएगी। जिले के 564 गांवों को प्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है।
बैठक में पंचवर्षीय योजना, थर्ड पार्टी ऑडिट, डिजिटल पोर्टल, टोल-फ्री नंबर और परियोजना प्रबंधन इकाई जैसे प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
🟨 बॉक्स : बैठक के प्रमुख निर्णय
▪ खनन प्रभावित क्षेत्रों के निर्धारण को मंजूरी
▪ प्रभावित व विस्थापित परिवारों की सूची स्वीकृत
▪ पंचवर्षीय कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय
▪ थर्ड पार्टी ऑडिट और डिजिटल पोर्टल को मंजूरी
▪ टोल-फ्री नंबर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लागू होगा

More articles

Latest article