Home Breaking News कोरबा – विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने...

कोरबा – विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के मामले में कोतवाली थाने में किया प्रदर्शन…… की गई शिकायत

    कोरबा । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धनवार पारा रानी रोड मोहल्ला में कुछ लोगों के द्वारा धर्मांतरण/ मतांतरण कराने का आरोप लगाकर शिकायत थाना में की गई है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे। इन्होंने कोतवाली परिसर में बैठकर नारेबाजी करते हुए धर्मांतरण का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
    बता दें कि रविवार को दोपहर के वक्त कोतवाली पहुंचे इन लोगों ने बताया कि धनवार पारा में कुछ पास्टर महिलाओं के द्वारा चंगाई सभा व अन्य आयोजनों के माध्यम से धर्मांतरण/ मतांतरण कराया जा रहा है। धर्म परिवर्तन करने की कवायदों के बीच इसकी जानकारी मिलने पर विरोध किया गया और महिलाओं को पकड़कर कोतवाली लाया गया। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा ने बताया कि लिखित में शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। गौरतलब है कि क्षेत्र के पंप हाउस, मानिकपुर सहित अन्य क्षेत्रों में इस तरह की गतिविधियां पूर्व में भी हो चुकी है और लंबे समय से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ठोस कार्रवाई की मांग की है।