VIDEO – कोरबा में उपद्रवियों ने व्यापारी के गोदाम में लगाई आगः छह अज्ञात आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस, देखे विडियो

Must read

 

कोरबा में कुछ उपद्रवियों ने एक व्यवसायी के गोदाम में तोड़फोड़ के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद आग पर काबू पा लिया गया है। मामला सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आग पोड़ीबहार में रहने वाले प्रफुल गुप्ता के गोदाम में लगाई गई है।

रात आठ बजे के करीब गोदाम के कर्मचारी अनीस सिंह ने फोन पर प्रफुल गुप्ता को बताया था गोदाम में छह अनजान लोग घुस आए हैं। सभी गोदाम में तोड़-फोड़ कर रहे हैं। जिसके बाद प्रफुल अपने घर से मौके के लिए निकले, इस उपद्रवियों ने गोदाम में रखे कूलर और अलमारी को आग के हवाले कर दिया।

गुप्ता ने इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की तलाश के की जा सके।

    More articles

    Latest article