कोरबा नगर पालिक निगम के 16 महीनों में विकास की नई उड़ान; ₹165 करोड़ की सीवरेज योजना, 40 ई-बसें और अधोसंरचना कार्यों से संवर रहा शहर*

Must read

 

कोरबा। शहर के पंचवटी में आज महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं कैबिनेट मंत्री व कोरबा विधायक श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन तथा नगर निगम कमिश्नर श्री आशुतोष पांडे के नेतृत्व में नगर पालिक निगम कोरबा में चहुंमुखी विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। नई सरकार के 16 माह के सफल कार्यकाल के दौरान शहर की मूलभूत सुविधाओं जैसे—सड़क, नाली, पानी और बिजली के क्षेत्रों में व्यापक प्रगति हुई है। इस विकास यात्रा की मुख्य उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं का विवरण निम्नानुसार है:

विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड
इस अवधि में कुल 76 विकास कार्य सफलताग्रुप पूर्ण कर लिए गए हैं।
*प्रगतिरत कार्य:* वर्तमान में 149 कार्य धरातल पर तेजी से चल रहे हैं।
*आगामी कार्य:* कुल 209 विकास कार्य बेहद शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे हैं।

*सड़क डामरीकरण:* कोसाबाड़ी से घंटाघर और घंटाघर से CSEB चौक होते हुए सुनालिया पावर हाउस रोड तक ₹22 करोड़ की लागत से डामरीकरण का टेंडर हो चुका है, जिसका कार्य बरसात के ठीक बाद शुरू होगा।

स्वच्छता में देश में 8वां स्थान और कचरा प्रबंधन
*कीर्तिमान:* कोरबा ने देश की स्वच्छता रैंकिंग में 8वां स्थान हासिल कर एक बड़ा गौरव अर्जित किया है।

*कचरा डंपिंग पॉइंट का खात्मा:* शहर के पुराने कचरा डंपिंग पॉइंट्स को समाप्त कर वहां सुंदर ‘स्मॉल गार्डन्स’ विकसित किए गए हैं।

 

    More articles

    Latest article