अगले 3 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में बेहद गंभीर मौसम अलर्ट, कोरबा भी शामिल
अगले 3 घंटे के लिए छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में बेहद गंभीर मौसम अलर्ट, कोरबा भी शामिल
कोरबा। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 17 जिलों के लिए “Extremely Severe Alert” जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे के दौरान इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
जारी अलर्ट में कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, महासमुंद, मुंगेली, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले शामिल हैं।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। गरज-चमक के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने तथा बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने भी नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अगले कुछ घंटों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है।