
सिगरेट के धुँए से नियम कायदों को दरकिनार कर नशे में अफ़सर
सीएसईबी रेस्ट हाउस के किचन के फ्रीजर में शराब की बोतल भी मिली
उद्योग मंत्री के संज्ञान में आने के बाद तत्काल एमडी को फ़ोन कारवाई के दिए निर्देश
कोरबा। उत्पादन कंपनी के रेस्ट हाउस आजकल ख़ुद विभाग के अधिकारियों के नशे के अड्डे बन गए हैं । आज बी टाइप के वीआईपी रेस्ट हाउस के कमरे में डीएसपीएम प्लांट के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार चार अन्य अधिकारियों के साथ जाम छलकाते कैमरे में क़ैद हुय ।
शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक कोरबा प्रवास पर थे, इस दौरान उनसे मिलने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी मिलने पहुंचे। इस तरह की गतिविधि की जानकारी कार्यकर्तवों ने मंत्री को दी । मंत्री ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुय एमडी उत्पादन श्री एस के कटियार को फ़ोन पर संबंधित अधिकारी पर करवाई के निर्देश दिए






