VIDEO -सारंगढ़ में गुपचुप खाने से 30 ग्रामीण बीमार, प्रशासन अलर्ट
Chattisgarh ।
सारंगढ़ के रेड़ा गांव में गोलगप्पा (गुपचुप) खाने के बाद करीब 25 से 30 ग्रामीणों के बीमार पड़ने की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने क्षेत्र के होटल, ठेले और खाद्य दुकानों की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि दूषित पानी और खराब खाद्य सामग्री के इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सभी होटल संचालकों और फास्ट फूड विक्रेताओं को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं कई जगहों पर खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
इधर, रेड़ा गांव के बीमार ग्रामीणों का इलाज सारंगढ़ जिला अस्पताल में जारी है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल