Video – बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे:सोशल मीडिया पर छाए सुकमा के सहदेव को आया बॉलीवुड सिंगर बादशाह का कॉल, बोले- अब मेरे साथ गाओगे गाना, देखे वीडियो

 

 

बादशाह से वीडियो कॉल पर बात करते हुए सहदेव।सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक का रहने वाला सहदेव अब बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ गाना गाएगा। दरअसल दो साल पहले सहदेव का गाया गाना बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे…. इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। लाखों लोग इस पर रील वीडियो बना रहे हैं। सहदेव के गाने पर लिप्सिंग करके वीडियो अपलोड कर रहे हैं। ये ट्रेंड बॉलीवुड सिंगर बादशाह तक भी पहुंचा। उनके मन में सहदेव से संपर्क करने की सूझी। मुंबई की टीम ने सुकमा के सहदेव का पता लगा लिया और वीडियो कॉल पर खुद बादशाह ने सहदेव से बात की।

बादशाह ने बच्चे से नाम पूछा। गांव के बारे में बात की। ट्रेंडिंग गाना भी सुना। इसके बाद बादशा ने कहा कि मेरे साथ गाना गाओगे। सहदेव ने भी हामी भर दी। इसके बाद सहदेव को उन्होंने चंडीगढ़ बुलाया है। सुकमा से अपने परिजनों के साथ जल्द ही सहदेव चंडीगढ़ पहुंचेंगे। खबर है कि बादशाह सहदेव के साथ कोई सोलाे सॉन्ग शूट कर सकते हैं। ये सहदेव का गाया बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे सॉन्ग भी हो सकता है। बादशाह की क्रिएटिव इस पर काम जल्द ही शुरू कर सकती है।

सहदेव के घर न टीवी न मोबाइल
सहदेव दिरदो छिंदगढ़ ब्लॉक के उरमापाल गांव में रहता है। दो साल पहले जब सहदेव 5वीं में था तब टीचर के कहने पर क्लास में ये गाना गाया था। ये वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि अब देश में इसकी चर्चा है। 12 साल के सहदेव दिरदो उरम्पाल के पटेलपारा इलाके में मशहूर हो चुका है। बच्चे के घर पर न मोबाइल है न टीवी है। पिता गुड्डे राम दिरदो पेशे से कृषक हैं। माँ दिरदो गंगी की पांच साल पहले मौत हो गई। सहदेव की 4 बहनेंं और दो भाई हैं।

90 लाख व्यू मिले
सहदेव के गाने का वीडियो सोशल मीडिया में 90 लाख बार देखा गया है। कई मीम और सोशल मीडिया वीडियो इस पर बन रहे हैं। कई साउंड प्रोड्यूसर ने तो इस गाने का रिमिक्स करके नए वीडियो बनाने शुरू कर दिए हैं। गांव के आस-पास शादी ब्याह के मौके पर सहदेव ने ये गाना सुना था। जो वो अक्सर गुनागुनाता था। जिस मासूमियत से क्लास में उसने ये गाना गाया ये लोगों के मन को भा गया। उम्मीद की जा रही है कि सुकमा के अंदरूनी इलाके से सहदेव के रूप में बस्तर और छत्तीसगढ़ को नया कलाकार मिल सकता है।