CGPSC परीक्षा पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उठाए सवाल, इंटरव्यू और कॉपियों की जांच पर मांगा जवाब

Must read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2025 को लेकर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में परीक्षा की प्रक्रिया और अभ्यर्थियों की कॉपियों की जांच को लेकर कई सवाल किए।
    जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि 265 पदों के लिए 795 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना चाहिए था, लेकिन सिर्फ 608 अभ्यर्थियों को ही इंटरव्यू के लिए चुना गया। उन्होंने पूछा कि बाकी 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए क्यों नहीं बुलाया गया।
    कॉपियों की जांच पर भी सवाल
    जयसिंह अग्रवाल ने कुछ अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के उदाहरण भी सामने रखे। उनका कहना है कि कुछ जगहों पर एक जैसे या मिलते-जुलते जवाब देने वाले अभ्यर्थियों को अलग-अलग अंक दिए गए हैं।
    उन्होंने राजिम भक्तिन माता, छत्तीसगढ़ में होमरूल लीग और बौद्ध धर्म के महाभिनिष्क्रमण से जुड़े सवालों की कॉपियों का उदाहरण देते हुए जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
    इंटरव्यू रोकने की मांग
    जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पूरे मामले की जांच होने तक CGPSC के इंटरव्यू को रोक दिया जाना चाहिए। उन्होंने अभ्यर्थियों को उनकी कॉपियां दिखाने और यह बताने की मांग की कि कॉपियों की जांच किस आधार पर की गई।
    उन्होंने सभी अभ्यर्थियों की कॉपियों की दोबारा जांच कराने की भी मांग की है।

    More articles

    Latest article