कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कोतवाली और कटघोरा थाना सहित कई पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।
प्रमोद डडसेना को वारंट सेल भेजा गया
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना को प्रभारी समंस वारंट सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कटघोरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है।
राजेश तिवारी होंगे कटघोरा थाना प्रभारी
सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को कटघोरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निरीक्षक विरासत कुजूर को रक्षित केंद्र कोरबा से सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा आरक्षक क्रमांक 483 जितेन्द्र सोनी का थाना करतला से थाना श्यांग और आरक्षक क्रमांक 555 नरोत्तम कुमार रात्रे का थाना श्यांग से थाना करतला तबादला किया गया है।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।





