राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कोरबा में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च

Must read

    कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सत्याग्रह मार्च निकाला गया। मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर टीपी नगर चौक तक पहुंचा।
    मार्च में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नोवेल वर्मा और विधायक फूलसिंह राठिया विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में देशभर के जिला मुख्यालयों में सत्याग्रह किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।
    ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने एफआईआर की कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दलितों के अपमान का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की हल्द्वानी घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए थी, लेकिन राहुल गांधी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर दी गई।
    नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के लिए जिम्मेदार भाजपा पदाधिकारियों पर कार्रवाई होने तक कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी।
    अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने आरोप लगाया कि खड़गे के भाषण स्थल का गंगाजल से शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। उन्होंने इसे दलितों के सम्मान और संविधान की आवाज को दबाने की कोशिश बताया।
    सत्याग्रह मार्च में प्रदेश कांग्रेस सचिव बीएन सिंह, श्याम सुंदर सोनी, रेखा त्रिपाठी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, सपना चौहान, गजानंद साहू, आनंद पालीवाल, दुष्यंत शर्मा, संतोष यादव, संतोष देवांगन, सोनू अग्रवाल, रमेश वर्मा, सुखविंदर सिंह, संगीता श्रीवास, राजेंद्र तिवारी, गोरेलाल यादव, असरफ मेमन, भोला गोस्वामी, पालुराम साहू, जवाहर निर्मलकर, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, बद्री किरण, अनुज जायवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    More articles

    Latest article