दुखद निधन – कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य संजय देवांगन का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक
कोरबा, 20 अगस्त । कोरबा प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्य एवं पत्रिका कोरबा के डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर संजय देवांगन (45) का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कोरबा के पत्रकारिता एवं मीडिया जगत में शोक की लहर है।खगोल शास्त्र
संजय देवांगन अपने पीछे पुत्र शौर्य, पुत्री श्रेया सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उनकी अंतिम यात्रा दुरपा रोड स्थित पुरानी बस्ती के निज निवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे दुरपा रोड स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।