रायपुर, 27 जून 2026/ छत्तीसगढ़ से जनजातीय सेवा और आदिवासी विकास के क्षेत्र में काम करते हुए अपना जीवन समर्पित करने वाली पद्मश्री सम्मान प्राप्त तीन विभूतियों का आज वनवासी कल्याण आश्रम ने रायपुर में सम्मान किया। वनवासी विकास समिति के तत्वावधान में शनिवार सायं रोहिणीपुरम स्थित शबरी कन्या आश्रम परिसर में इस ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।








