कोरबा बिग ब्रेकिंग: वेदांता प्लांट हादसे पर उद्योग मंत्री का बड़ा बयान, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Must read

https://youtu.be/gfyma1hEF0A?si=995lAtz8Tc0KH5Am

कोरबा। सक्ती जिले के प्लांट में हुए भीषण हादसे को लेकर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि यह घटना प्लांट मैनेजमेंट की गंभीर लापरवाही का परिणाम प्रतीत होती है।
मंत्री ने आशंका जताई कि प्लांट के बॉयलर की नियमित और रेंडम जांच नहीं की गई होगी। यदि जांच में यह पुष्टि होती है, तो संबंधित स्वास्थ्य एवं सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में अब तक 24 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि 9 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।
🎙️ बाइट – लखनलाल देवांगन, उद्योग मंत्री:
“यह बहुत गंभीर घटना है। प्रारंभिक तौर पर प्लांट मैनेजमेंट की लापरवाही दिख रही है। यदि बॉयलर की नियमित जांच नहीं हुई है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
प्रशासन और राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं और घायलों का इलाज जारी है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

More articles

Latest article