Home Breaking News नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों...

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की ली बैठक…….. सभी अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    * सभी अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सलामी गार्ड द्वारा उन्हें सलामी दी गयी। पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालयीन कर्मचारीयो की एक बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही चुनाव संबधी पत्राचार की जानकारी तत्काल भेजने निर्देशित किया।
    जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं सभी थाना/चौकी प्रभारी की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आगामी चुनाव को निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने हिदायत दी। साथ ही आगाह करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन में किसी प्रकार की अनियमितता नही बरती जाएं। जनता से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसका निराकरण त्वरित किया जाए। विजिबल पोलिसिंग में ध्यान देने फरार आरोपी एवं वारंटियों को न्यायालय में पेश करने निर्देशित किया।