Home Breaking News सर्राफा व्यवसाई हत्याकांड अपडेट – गोपाल राय सोनी की कार घटना के...

सर्राफा व्यवसाई हत्याकांड अपडेट – गोपाल राय सोनी की कार घटना के तीसरे दिन लावारिस हालात में मिली …….

     

    । शहर के अमृता ज्वेलर्स के संचालक सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी की कार रिस्दा क्षेत्र में मिली है। बदमाश उनका मर्डर करने के बाद उनकी क्रेटा कार लेकर मौके से फरार हो गए थे। घटना के तीसरे दिन कार को बालकोनगर क्षेत्र में लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।

    दरअसल बालकोनगर के रिस्दा बस्ती में रहने वाली आशा देवांगन के घर के सामने कल सुबह से कार खड़ी थी। उसने किसी व्यक्ति के कार खड़ी करने की सोचकर ध्यान नहीं दी। लेकिन सराफा कारोबारी का मर्डर व कार लेकर भागने की खबर बस्ती में लोगों तक पहुंच गई थी। ऐसे में आज सुबह दूसरे दिन भी कार मौके पर वैसे ही खड़ी मिली तो लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और माैके पर पहुंची। जहां कार क्रमांक जेएच-01-सीसी-4455 मिली जिसमें बदमाश मर्डर करके भागे थे। जिससे हडक़ंप मच गई। सूचना मिलने पर उच्च अधिकारी पहुंचे। मौके को सील कर दिया गया। बालकोनगर क्षेत्र में कार के मिलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी यहां तक पहुंचे होंगे और मामले को मोड़ देने के लिए यहां से भाग गए होंगे। जांच में इस पहलू को भी शामिल करने की अटकलें हैं कि क्या आरोपियों का वास्ता इस इलाके से हो सकता है।