भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस को लीड:सावित्री मंडावी 2473 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर अकबर राम कोर्राम.. फाइनल फैसला कुछ घंटों में


भानुप्रतापपुर विधानसभा में MLA की कुर्सी के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। 396 डाक मतपत्रों की गिनती के साथ EVM की काउंटिंग भी चल रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 2473 वोटों से आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम चल रहे हैं उन्हें 2143 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 1331 मत मिले हैं। वहीं 414 वोट नोटा को मिले हैं।पहले और दूसरे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को कुल कांग्रेस-5812, भाजपा- 2821, आदिवासी समाज-3339 को वोट मिले हैं।

14 टेबल पर 256 EVM के लिए 19 राउंड में काउंटिंग होगी। सुबह सुरक्षाबलों के साथ मत पेटियां गिनती के लिए स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर भेजी गई थी। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है।

स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर मत पेटियां ले जाते।
विधानसभा उपचुनाव के लिए 256 पोलिंग बूथ में 5 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। 8 दिसंबर को मतों की गणना हो रही है। जिस तरह से एग्जिट पोल सामने आए हैं उसमें यह नजर आ रहा है कि इस उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच में जबरदस्त टक्कर होगी।

वहीं सर्व आदिवासी समाज से खड़े प्रत्याशी इन दोनों पार्टियों के जबरदस्त वोट काटेंगे। हालांकि, यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हार-जीत का अंतर भी बेहद कम होगा। चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा आदिवासी आरक्षण है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर कांग्रेस ने बलात्कार का आरोप लगाया है। भाजपा प्रत्याशी को चुनावी मैदान में हराने कांग्रेस ने बड़ा ट्रंप कार्ड खेला था। तो वहीं भाजपा ने आरक्षण को बड़ा मुद्दा बनाकर इस चुनावी मैदान में अपने लिए जीत का रास्ता क्लियर करने की कोशिश की। तो वहीं इन दोनों ही पार्टियों से खफा सर्व आदिवासी समाज ने अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़ा किया।

पूर्व IPS अकबर राम कोर्राम। बस्तर पुलिस के DIG पद से रिटायर हुए अकबर राम कोर्राम को आदिवासी पसंद कर रहे हैं। आलम ये है कि इन्हें जिताने के लिए गांव-गांव कसमें खाई जा रही हैं कि लोग भाजपा और कांग्रेस का साथ न देकर इन्हें ही समर्थन देंगे। दैनिक भास्कर से बात-चीत में अकबर राम कोर्राम ने अपने अनोखे नाम की कहानी भी बताई और DIG से नेता बनने की वजह भी।

अकबर राम कोर्राम को सर्व आदिवासी समाज ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इनसे पहले और भी लोगों को अलग-अलग गांवों में समाज ने भानुप्रतापपुर के चुनाव में उतारा, मगर बाकियों ने नाम वापस लिए थे। अकबर ने बताया था कि प्रदेश में आदिवासी आरक्षण की कटौती की गई। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल इसके जिम्मेदार हैं। इसलिए अब समाज ने मुझे मैदान में उतारा है और संकल्प ले रहे हैं कि उन दलों का साथ न देकर अपने बीच के व्यक्ति काे विधानसभा पहुंचाना है।

छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ में भानूप्रतापपुर में उपचुनाव के लिए

9.00 बजे: 1907 वोटों से कांग्रेस आगे, पीजी कालेज में गिनती जारी

– 8.10 बजे: डाक मतपत्र की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी आगे, कुल 548 डाक मतपत्र जारी हुए हैं।

– 8.00 बजे: भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए काउंटिंग शुरु, पोस्टल बैलेट की हो रही पहले गिनती, सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्‍कर

256 पोलिंग बूथ में से 82 केंद्र नक्सल संवेदनशील तथा 17 अति नक्सल संवेदनशील केंद्र हैं और 23 मतदान केंद्र राजनीतिक रूप से संवेदनशील है। इस चुनाव में एक लाख 95 हजार 822 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वहीं नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई थी। बता दें इस बार मतदान में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। इस बार उपचुनाव में 70,701 महिलाओं ने, जबकि 69,782 पुरुषों ने मतदान किया है। वैसे इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्‍कर देखने को मिलेगा। हालांकि इस सीट पर सात प्रत्‍याशी अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।