Home Breaking News बिजली कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाली सहायक अभियंता का पेंड्रा...

बिजली कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने वाली सहायक अभियंता का पेंड्रा रोड़ हुआ तबादला

     

    । पाड़ीमार जोन में पदस्थ सहायक अभियंता श्रीमती माधुरी पटेल का लाइन मेन्टेन्स कर्मचारियों का ऑडियो वायरल होने के बाद आज उनका तबादला पेंड्रा कर दिया गया है। उनकी जगह अनुभा लकड़ा को पाड़ीमार जोन में पदस्थ किया गया है। शिकायत के साथ वायरल ऑडियो में कर्मचारियों को गाली गलौज की घटना के बाद बिजली कर्मचारी संघ ने अधीक्षण अभियंता को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।

    बता दें कि पाडीमार जोन में पदस्थ सहायक अभियंता श्रीमती माधुरी पटेल के द्वारा लाइन कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं गंदी गाली गलौच की सूचना पर छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ से यशवन्त राठौर तथा सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता ने फ्यूज आफ काल सेंटर में कर्मचारियों से मुलाकात किया। सहायक अभियंता द्वारा अभद्र व्यवहार का आडियो रिकार्डिंग को सुनकर उसकी शिकायत पत्र अधीक्षण अभियंता को सौंपा है था। इस संबंध में उचित कार्यवाही हेतु अधीक्षण अभियंता से मांग की गई थी। वायरल ऑडियो को गंभीरता पूर्वक लेते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन के महाप्रबंधक ने ट्रांसफर आदेश जारी करते हुए पेंड्रा भेजा है।