बालको ने नेहरू नगर में किया सामुदायिक भवन का निर्माण’_
बालकोनगर, 06 जून 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा नेहरू नगर में नव-निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया। आयोजित समारोह में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह तथा नेहरू नगर वार्ड के पार्षद श्री कृपाराम साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समुदाय के सदस्यों, बालको अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
