Home Breaking News बांकीमोंगरा को नगर पालिका बनाने अधिसूचना जारी-8 वार्ड होंगे शामिल

बांकीमोंगरा को नगर पालिका बनाने अधिसूचना जारी-8 वार्ड होंगे शामिल

    (
    कोरबा । कोरबा जिले के बांकीमोगरा को नगर पालिक निगम से पृथक कर नया नगर पालिका परिषद गठित करने संबंधी घोषणा पर राज्य शासन ने अमल शुरू कर दिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बांकीमोगरा को नगर पालिका परिषद बनाने की घोषणा पिछले दिनों की थी। जिसके संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी कर 21 दिवस के भीतर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।
    जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निगम के 8 वार्डों को बाकीमोगरा नगरपालिका में समाहित किया जाएगा। इसमें वार्ड क्रमांक 60 गेवरा, 61 आदर्श नगर, 62 नरईबोध, 63 मोगरा, 64 घुड़देवा, 65 बाकी मोगरा एक, 66 बाकी मोगरा -2 तथा वार्ड क्रमांक 67 गजरा को नगर पालिक निगम से पृथक कर बाकीमोगरा नगर पालिका परिषद में शामिल किया जाएगा।