पदाेन्नत पुलिस अधिकारियाें के कंधे पर सजे सितारे…..18 प्रधान आरक्षक बने सहायक उपनिरीक्षक

कोरबा । काेरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण ने पदाेन्नति आदेश के बाद इंतजार में समय काट रहे 18 प्रधान आरक्षकाें के नए वर्दी के कंधे पर सितारे सजा दिए। प्रदेश में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक की याेग्यता वाले पुलिस कर्मियाें काे पी.पी. काेर्स करने के बाद पदाेन्नति मिलने का इंतजार था। बिलासपुर रेंज के आईजी डाॅ. आनंद छाबड़ा ने रेंज के सभी जिलाें में ऐसे कर्मियाें काे पदाेन्नत करने का आदेश जारी किया।
काेरबा जिला पुलिस बल के राम कुमार पांडेय, कुलदीप कुमार तिवारी, संजय नायक, प्रवीण कुमार लाल सहित 18 प्रधान आरक्षक पदाेन्नति का इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा हैं की बुधवार काे काेरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण बिलासपुर में पुलिस बैठक में गए थे। जहां रात के डिनर का कार्यक्रम भी था। कई जिलाें के पुलिस अधिकारी वहां डिनर के लिए रूक गए लेकिन काेरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण पदाेन्नति का इंतजार कर रहे नए सहायक उपनिरीक्षकाें के कंधे पर सितारे लगाने वहां से वापस काेरबा लाैटे।
काेरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण और काेरबा जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ सभी पदाेन्नत अधिकारियाें के नए वर्दी के कंधे पर सितारे सजाकर उन्हें पदाेन्नति दी। साथ ही आगे बेहतर भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी।