नेशनल स्पेस डे पर पीएम मोदी ने 20 स्पेस स्टार्टअप्स से की मुलाकात, बोले- भारत बने वैश्विक अंतरिक्ष केंद्र

Must read

    । राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्पेस स्टार्टअप क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और प्रमुखों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष तकनीक के नए उपयोगों को बढ़ावा देने और भारतीय कंपनियों को वैश्विक स्तर पर आगे ले जाने पर जोर दिया।
    बैठक में युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स की ओर से अंतरिक्ष क्षेत्र में विकसित की जा रही नई तकनीकों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रतिभाओं और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ भारत को वैश्विक अंतरिक्ष प्रतिभाओं के लिए आकर्षक केंद्र बनाने की आवश्यकता बताई।
    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक चंद्रमा लैंडिंग की उपलब्धि की याद में मनाया जाता है।

    More articles

    Latest article