Home Breaking News देवपहरी में पिकनिक मनाने आया शिक्षक गहरे पानी डुबा…..एसडीआरएफ. एवम लेमरू पुलिस...

देवपहरी में पिकनिक मनाने आया शिक्षक गहरे पानी डुबा…..एसडीआरएफ. एवम लेमरू पुलिस कर रही है खोजबीन

    कोरबा ।आज देवपहरी (गोविंद झूंझ ) जल प्रपात में पिकनिक मनाने आये अलकतरा जांजगीर से आये सत्यजीत राहा नामक व्यक्ती की गहरे पानी में डूबने मौत हो गई। लेमरू पुलिस एवं कोरबा से SDRF की टीम बूलाई गई है।
    शुक्रवार को चांपा जांजगीर जिले के डीएवी स्कूल के 3 शिक्षक सत्यजीत रहा 54 वर्ष आयुष जैन 25 वर्ष और एक अन्य तीनों पिकनिक मनाने गए हुए थे।इसी बीच सत्यजीत रहा नहाने के लिए पानी में उतरे  ।देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गया उसके साथ आए 2 शिक्षको को  समझ नहीं आया की सत्यजीत को कैसे बचाए । उनके आंखो के सामने वो गहरे पानी में समा गया।15 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक देवपहरी पिकनिक स्थल को प्रतिबंधित कर दिया जाता है ।बावजूद इसके लोग पिकनिक मनाने  यहां पहुंचते हैं और गहरे पानी में नहाने चले जाते हैं। इसकी वजह से ऐसे हादसे    हो रहे हैं ।कुछ दिन पहले जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा  से आए 4 युवक  युवतियां गहरे पानी में फंस गए थे ।उन्हें घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर  बाहर निकाला गया। आज फिर से उसी क्षेत्र से आए लोगों के साथ हादसा हो गया। पानी काफी गहरा होने की वजह रेस्क्यू की टीम को ढूंढने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।