तीसरी लहर में पहली बार 1,16,390 नए केस मिले, 302 मौतें…7 दिनों में 5 गुना रफ्तार से बढ़े मरीज

 

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में पहली बार संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 16 हजार 390 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस का आंकड़ा 85,367 तक पहुंच गया है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या आज 30,721 रही।

वहीं देश में कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। एक्टिव मरीज यानी इलाज करवा रहे लोगों की संख्या 3 लाख 64 हजार 848 है।