Home Breaking News कोसगई मत का दर्शन करने गए परिवार पर आकाशीय बिजली का कहर…….दो...

कोसगई मत का दर्शन करने गए परिवार पर आकाशीय बिजली का कहर…….दो की मौत तीन घायल

     

    कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन कोसगई दाई मंदिर में दर्शन करने गए एक परिवार पर प्राकृतिक आपदा का कहर टूट पड़ा। मंदिर के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए, जिनमें से इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार आज शाम अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई। दर्शन करने गए एक परिवार बारिश से बचने के लिए कोसगाई पहाड़ के निचे एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में परिवार के सभी पांच सदस्य आ गए।