Home Breaking News कोरबा रेल्वे स्टेशन में घुसा कोबरा…. मचा हड़कंप,

कोरबा रेल्वे स्टेशन में घुसा कोबरा…. मचा हड़कंप,

     

     

    कोरबा (दिनांक: 27 जून 2025) — कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक विषैला कोबरा अचानक प्लेटफॉर्म पर घुस आया। इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए दहशत छा गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही प्लेटफॉर्म पर तैनात RPF के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टिंकू भाई को सूचना दी और टिंकू ने (RC RS) टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी। अविनाश यादव अपनी टीम के साथ त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन अंजाम दिया।

    रेस्क्यू के बाद अविनाश यादव ने उपस्थित यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को सांपों से संबंधित सावधानियों और सांप दिखने की स्थिति में क्या करें, क्या न करें, इस पर जानकारी दी। उन्होंने यह भी समझाया कि बारिश के मौसम में सांपों का रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर आना आम बात हो सकती है, ऐसे में घबराने के बजाय सही सूचना देना और संयम रखना जरूरी है।

    इस साहसिक और जागरूकता फैलाने वाले प्रयास के लिए RPF और RCRS टीम की सराहना की जा रही है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली और टीम का आभार प्रकट किया।

    अगर कभी भी किसी के घर  जहरीले सांप या जंतु दिखे तो नीचे दिए3 नंबर पर कॉल लगाए।
    Help line अविनाश यादव number…9827917848..9009996789…7987957958