कोरबा – जिला अस्पताल से बच्चा चोरी का सनसनीखेज मामला, सीसीटीवी मे कैद हुई घटना…..

Must read

कोरबा मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल कोरबा से चार माह का एक बच्चा चोरी कर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां द्वारा बच्चा चोरी हो जाने की खबर दिए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे खगाले जाने लगे। सीसीटीवी कैमरा से जो वीडियो प्राप्त हुआ है उसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि एक महिला जो लाल रंग का कपड़ा पहने हुए हैं वह बच्चे को लेकर निकल रही है। अगल-बगल तक झांक करने के बाद महिला बच्ची को लेकर रफूचक्कर हो जाती है पुलिस इस वीडियो के आधार पर महिला की तलाश में जुट गई है। कोई परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैl

मिली जानकारी के अनुसार कुरुडीह निवासी अंजू जिला मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में तबीयत खराब होने पर है भर्ती है .जहां साथ में चार माह के अपने बेटे को साथ रखी हुई थी.पिछले 2 दिनों से एक अनजान महिला अस्पताल पहुचती थी और बच्चे को गोद में लेकर खेलाया करती थी.महिला अस्पताल में उसके परिजन भर्ती है कहकर बताया करती थी इसके बाद बच्चे की नानी के साथ काफी घुलमिल गई थी ।जिसका फायदा उठाते हुए वह बच्चे को लेकर लापता हो गई.घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच बच्चे की तलाश में जुटी गई है।

    More articles

    Latest article