कोरबा-कुसमुंडा सड़क को लेकर बड़ी घोषणा, 2-3 दिन में फिर शुरू होगा निर्माण कार्य
कोरबा। जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में जिले के विकास कार्यों को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से खुलकर चर्चा करते हुए रुके हुए सड़क निर्माण कार्यों को जल्द शुरू कराने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल समेत सभी पदाधिकारियों ने कलेक्टर का स्वागत किया। सभा में मौजूद पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने के बाद कलेक्टर ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।
कलेक्टर ने बताया कि लंबे समय से रुका हुआ कोरबा-कुसमुंडा मार्ग अब जल्द ही दोबारा निर्माण की राह पर लौटेगा। इसके लिए पुनः टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अगले दो से तीन दिनों में भूमिपूजन कर निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
इसके अलावा बरमपुर से दर्री मार्ग के निर्माण कार्य को भी इसी सप्ताह शुरू किए जाने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इन दोनों प्रमुख सड़कों के निर्माण से आम लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
फिलहाल “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम जारी है, जहां कलेक्टर जिले से जुड़े अन्य विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी