कोरबा अधिवक्ता संघ चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य पद पर करमचंद, शिवकुमार सहित 6 प्रत्याशी विजयी
कोरबा,
अधिवक्ता संघ कोरबा के चुनाव में मतगणना पूरी होने के साथ ही परिणाम घोषित होने शुरू हो गए हैं। सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्य पद के नतीजे सामने आए, जिसमें करमचंद, शिवकुमार, श्रवण, , स्वप्निल और वरुण ने जीत दर्ज की।
मतगणना के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही परिणाम घोषित हुए, समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया और बधाई दी।
अधिवक्ता संघ के अन्य पदों जैसे अध्यक्ष, सचिव सहित बाकी पदाधिकारियों के परिणाम भी क्रमशः घोषित किए जा रहे हैं। जैसे-जैसे अन्य नतीजे सामने आएंगे, उन्हें भी अपडेट किया जाएगा।