कोरबा। एमपी नगर निवासी श्री कमलेश टांक (62 वर्ष) का आज सुबह लगभग 3:00 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है।
स्व. कमलेश टांक प्रेरणा एवं तृष्णा के पिता थे। वे मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:00 बजे पौड़ी बाहर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे।
एमपी नगर निवासी कमलेश टांक का निधन, आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार



