विराट कोहली पापा बने … अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म….खुद ट्वीट कर विराट ने दुनिया को बतायी ये खुशखबरी

 

 

नई दिल्ली 11 जनवरी 2021। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर नन्ही परी आई है. उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मुंबई में बेटी को जन्म दिया है. अपने पहले बच्चे के जन्म पर कोहली काफी खुश हैं. उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी.