राशिफल 7 अगस्‍त : देखें, शन‍िवार वृष राश‍ि के ल‍िए है व‍िशेष, जानें अपनी राश‍ि का भी हाल

 

मेष:
Horoscope Today (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 7 अगस्त शन‍िवार को शनि पुष्य योग बना है। इसके साथ ही आज चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में होने जा रहा है। अपनी राशि में संचार करते हुए चंद्रमा आज कई राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेंगे। वृष राश‍ि के जातकों के अरसे से अटके हुआ काम संपन्‍न हो सकते हैं। वहीं आज म‍िथुन राश‍ि के जातकों के ल‍िए भी कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। तो आइए देखें आज का दिन आपके ल‍िए कैसा रहेगा?

मेष-आज किसी न किसी कार्य को लेकर खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। अतः वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। रिश्‍तों को लेकर भी जिम्‍मेदार बनें वरना यहां भी बात बिगड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से खर्चा बढ़ेगा। भाग्‍य 67 प्रतिशत साथ रहेगा।

वृषभ:
आज का दिन आपके लिए उन्‍नतिकारक है। आज का द‍िन आपके हक में है। अरसे से रुका हुआ कार्य संपन्‍न हो सकता है। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए सेहत का ख्‍याल रखें। कला व साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा, यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्‍य 84फीसदी साथ है।

मिथुन:
कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे है। आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जाएगी। आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जायेगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा। भाग्‍य 90 फीसदी आपके साथ रहेगा।

कर्क:
आज नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति की स्थिति रहेगी। बड़े बुजुर्ग कार्यक्षेत्र में हरेक प्रकार की मदद करेंगे। खर्चों में कटौती करें नहीं तो कष्ट उठाना पड़ सकता है। कला-क्रीड़ा व साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है। सायंकाल से रात्रि तक पुत्र व पुत्री के लिए विवाह के रिस्ते आएंगे।

सिंह:
आज दिन के पूर्वार्द्ध में पारिवारिक जीवन में कुछ खटपट रहेगी। साहस व धैर्य से काम लेना होगा, किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेनदारियां वापिस आने का समय है। सायंकाल में दूर या पास की यात्रा का योग है। आज व्‍यावसाय‍िक कारणों से आप चिंतित रह सकते हैं। भाई-बहनों से संबंधित विषयों को लेकर आज परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी। पुरानी यादें मन को खुशी देंगी। भाग्‍य स्‍कोर : 62 प्रत‍िशत

कन्या:
आज राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। परीक्षा में सफलता पाने के ल‍िए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। आज परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में लाभ की आशा रहेगी। व्‍यापार‍िक कारणों से छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। बिजली उपकरणों से खिलवाड़ ना करें, नुकसान हो सकता है। जोखिम से बचें। भाग्‍य स्‍कोर : 57 प्रत‍िशत

तुला:
आज पराक्रम व धन वृद्धि का योग है। इसके अलावा लंबे समय से चल रहे कानूनी मामलों में विजय प्राप्‍त करने का योग है। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से मन प्रसन्‍न होगा। सायंकाल के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं या नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 74 प्रत‍िशत

वृश्चिक:
आज आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। हालांक‍ि कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है लेकिन इसे हावी ना होने दें। किसी पुरानी समस्या का आज निदान हो सकता है। अधिकारियों से आपको प्रोत्साहन और सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 93 प्रत‍िशत

धनु:
आज आपको संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए-नए खर्चे निकलकर सामने आएंगे। कोई झूठा आरोप भी आपके ऊपर लग सकता है। इसल‍िए सतर्क रहें। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यंत तक यात्रा का योग है। लेक‍िन यात्रा पर जाने से पहले संबंध‍ित दस्‍तावेज जरूर चेक कर लें। आज क्रोध पर व‍िशेष नियंत्रण रखें। व्यवसाय में लाभ म‍िलने का योग बन रहा है। भाग्‍य स्‍कोर : 52 प्रत‍िशत

मकर:
व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास और योग्यता से कोई कठिन काम भी आज सफल हो सकता है। शिक्षा के मामले में दिन शुभ रहेगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। सिंह राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने कोई प्रस्ताव रखे तो उसे सोच-समझकर ही स्‍वीकार करें। भाग्‍य स्‍कोर : 84प्रत‍िशत

कुंभ:
आज का दिन काम काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। पति-पत्‍नी के साथ अच्‍छा वक्‍त बीतेगा। पर‍िवार में खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च लगा ही रहेगा। पार‍िवारिक कार्यों में दौड़धूप रहेगी। आज आप अपनी कार्यकुशलता से औरों को भी प्रभावित करेंगे। सायंकाल के समय कोई विशेष कार्य निपट जाने से उत्साह बढ़ेगा। व्‍यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 66 प्रत‍िश‍त

मीन:
मन में भक्ति भाव का विकास होगा। अपने प्रत‍िद्वंद‍ियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में भी आपके प्रति प्रेम व आदर की भावना बढ़ेगी। रात्रि के समय किसी मंगल कार्य में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। आयात-निर्यात के काम से जु़ड़े लोगों को आज फायदा हो सकता है। दूर रह रहे भाई-बहनों से संपर्क हो सकता है। किसी अनुभवी और ज्ञानी व्यक्ति के सहयोग एवं आशीर्वाद से आपका काम सरल होगा, कार्यों में सफलता पाएंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 72 प्रत‍िशत