राशिफल 5 जुलाई 2021 : मेष से जाते हुए चंद्रमा सप्ताह के पहले दिन इन राशियों को दे रहे लाभ

मेष:
5 जुलाई सोमवार को चंद्रमा का संचार शाम तक मेष में उपरांत वृष राशि में होगा। मंगल की राशि से जाते हुए चंद्रमा आज का दिन मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए लाभप्रद और अनुकूल बना रहे हैं। अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे…

सप्ताह के पहले दिन प्रेम संबंध में कुछ तनाव हो सकता है। साथ ही घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। दोपहर के समय कार्यक्षेत्र से शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ा हुआ नजर आएगा और मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। घर के रखरखाव पर कुछ व्यय हो सकता है लेकिन दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास का अनुभव करेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:
रोजगार के क्षेत्र में आपकी क्षमताओं में नया सुधार आएगा, जिससे आपको नए अवसर भी प्राप्त होंगे। किसी बड़े अधिकारी या बड़े बुजुर्ग की मदद से संपत्ति या पारिवारिक विवाद का निपटाना आज हो जाएगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा और हर वक्त आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होगी। किसी पराक्रम के कार्य और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी, जिसमें मित्रों का सहयोग बना रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:
व्यापारिक स्थितियों में सकारात्मक बदलाव होगा और नए सौदों के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में जटिलताएं खत्म होंगी और युक्ति व व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। लव लाइफ में आनंदमय समय व्यतीत होगा और आपकी ख्याति का विस्तार होगा। दोपहर के समय घर के वरिष्ठ सदस्य अथवा संतान पक्ष के कारण परेशानी हो सकती है। आपके द्वारा शुरू किए कार्यों में सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय खान-पान में परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:
वर्क फ्रॉम हॉम करने वाले जातकों को अधिकारी वर्ग से प्रशंसा प्राप्त होगी, जिससे आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। लेकिन अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। भाइयों की सलाह आपके लिए उन्नति का कारण बनेगी। व्यापार संबंधित महत्वपूर्ण सौदों में आपको सफलता मिलेगी। पिता के मार्गदर्शन व सहयोग से आपकी कई परेशानियां खत्म होंगी। कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी आपको दबाव में रखेंगे। सायंकाल के समय शुभ संदेश मिलेगा, जिससे दिनभर की थकान खत्म होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:
पारिवारिक वातावरण मधुर बना रहेगा और छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। हालांकि आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार में परिवर्तन करना होगा। विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव सामने आएंगे। सायंकाल के समय पारिवारिक परेशानियां सिर उठा सकती हैं और आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:
कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित होगी और प्रक्रियाओं में व्यस्तता बनी रहेगी। दौड़ भाग और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। विदेश से संबंधित कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी। घर के कुछ अधूरे कार्य आज आपको निपटाने होंगे और प्रियजनों से भेंट होगी। व्यापारिक लाभ के लिए दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। छात्रों को मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। हालांकि पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण मन परेशान हो सकता है। छात्रों को अधिक एकाग्रता के साथ कार्य करने की आवश्यकता पड़ेगी। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव प्राप्त होंगे और व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख भी बढ़ेगी। किसी बड़े अधिकारी की मदद से सभी काम समय पर बनते नज़र आएंगे। बचत योजनाओं पर ध्यान दें और अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। सायंकाल का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:
रोजगार के क्षेत्र में आ रही रुकावट खत्म होगी और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा और नए मित्र भी बनेंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। दोपहर के समय शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद ज्यादा हो। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। सायंकाल के समय उत्सव व त्यौहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:
अगर किसी पारिवारिक संपत्ति के विवाद से गुजर रहे हैं तो स्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। व्यापार में समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। दोपहर के समय उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता आ सकती है। छात्रों को नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। राजनीति से संबंधित जातकों को अच्छा जनसमर्थन मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद तथा सहयोग से आपकी कई चिंताएं खत्म होंगी। लव लाइफ को स्थाई रिश्ते में बदलने के आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी और जटिल कार्यों का निष्पादन होगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है और पड़ोसियों के कारण भी कुछ परेशानी हो सकती है। व्यापार की परेशानियों के कारण मानसिक उलझन बढ़ सकती है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:
सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति का विस्तार होगा और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी के साथ मधुर समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि हो सकती है इसलिए अपने कार्य सही से करें। पिता पक्ष से लाभ की आशा रहेगी। मित्रों से बातचीत करने में मानसिक शांति प्राप्त होगी। हालांकि व्यापारिक शत्रुओं के कारण कुछ अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:
व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा आपके लिए हानिकारक हो सकती है। अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स की गोपनियता बनाकर रखें। घर में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी, जिससे व्यय भार बढ़ेगा। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ का मार्ग प्रभावित हो सकता है। नियोजित कार्यक्रम सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की आवश्यकता है, जिससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।