राशिफल 27 जुलाई 2021 – अंगारकी चतुर्थी पर ग्रहों का शुभ संयोग, देखें आज का राशिफल

मेष:
Horoscope Today, आज का राशिफल 27 जुलाई दिन मंगलवार, आज चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि में संचार करेंगे। अन्य ग्रहों की भी आज अंगारकी गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुभ स्थिति बनी है। ऐसे में आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। इन्हें कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। अन्य राशियों के लिए आज सितारे क्या कहते हैं जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

आज रोजी-रोजगार की दिशा में आपको सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजन से भेंट संभव होगी। आज आपको नौकरी और व्‍यापार में भी विशेष रूप से लाभ होने की उम्‍मीद है। आज निवेश अच्‍छा फल देंगे। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा रिस्की हो सकता है। जरूरत के मुताबिक आपको जोखिम लेना भी चाहिए। ऐसा करने से आपके लिए सफलता के नए रास्‍ते खुल सकते हैं। आज के दिन कोई मित्र या फिर रिश्तेदार आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। धन के मामले में आज का दिन नौकरीपेशा और व्यापारियों दोनों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:
आज का दिन आपके लिए कुछ अलग प्रकार का है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवर्तन और बदलाव आने से आप कभी भी घबराते नहीं हैं लेकिन आज सरकार अथवा व्यवस्था की तरफ से बदलाव आ सकते हैं, जो आपके लिए थोड़ी सी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बेहतर होगा कि इस बारे में किसी सीनियर से सलाह लेकर काम करें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कर्क:
आज किसी वजह से परेशानी पैदा हो सकती हैं। पारिवारिक परेशानियां सिर उठा सकती हैं। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण मन खराब हो सकता है और चिंता बढ़ सकती है। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध हो सकता है। परिवार की समस्याओं के संबंध में गलत निर्णय लेने से आपकी समस्‍या बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज बॉस से फटकार सुनने को मिल सकती है। आज भाग्‍य 65 फीसदी साथ देगा।

सिंह:
आज का दिन आपके लिए खास है और परिजनों के साथ खुशी से बीतेगा। धन के साथ सुख भी प्राप्‍त होगा और परिवार में आनंद बना रहेगा। दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिल सकता है और दोस्‍तों के आगमन से शाम को भी अच्‍छा महसूस करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा और मन में खुशी होगी। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

कन्या:
आज आपका मन कुछ विशेष प्रकार की उधेड़बुन में लगा रहेगा। कई दिनों से अटके हुए काम के बारे में आज सोच सकते हैं। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खानपान में संयम बरतें तो आपको लाभ होगा। ससुराल पक्ष से उपहार की प्राप्ति हो सकती है और आपके घर में खुशहाली आएगी। परिवार के लोग आपका साथ देंगे और मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

तुला:
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-समृद्धि देने वाला होगा और आपके पुरुषार्थ में आज वृद्धि होगी और भाग्‍य का साथ मिलेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़े-विवाद से बचें। बेहतर होगा कि आप अपने क्रोध पर काबू रखें नहीं तो आप कोई गलत कदम उठा सकते हैं। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:
आज का दिन उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो रोग से परेशान रहते हैं। उन्‍हें आज के दिन पूरा लाभ होने की उम्‍मीद है। आज आपकी तबीयत काफी ठीक रहेगी। इससे आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान पान में संयम रखने से लाभ होगा। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा और रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी। आज भाग्‍य 88 फीसदी साथ देगा।

धनु:
आज के दिन आपको गुप्‍त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा और शाम के वक्‍त अतिथियों के आगमन से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। आज आपको नौकरी और कार्यक्षेत्र में भी सफलता प्राप्‍त होगी। आज भाग्‍य 77 फीसदी साथ देगा।

मकर:
आज का दिन आपके लिए खास है और आपको रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा-देशाटन की स्थिति से सुख और लाभ दोनों प्राप्‍त होंगे और भाग्‍य का साथ मिलेगा। परिवार में सुख और समृद्धि आने से आपको प्रसन्नता मिलेगी। आज प्रियजनों से भेंट संभव है। मन में हर्ष होगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:
आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। आज के दिन आपको किसी प्रकार के फालतू खर्च से दूर रहने की जरूरत है। आज किसी प्रकार की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है और इस यात्रा में आपको लाभ भी होगा। आज धन के मामले में भी आपको कहीं से अचानक प्राप्ति हो सकती है। आज भाग्‍य 88 फीसदी साथ देगा।

मीन:
आज का दिन आपको विजय प्राप्ति का संकेत दे रहा है और सुख समृद्धिदायक है। पुराने झगड़े-झंझटों से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव और वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। बेहतर होगा कि किसी के साथ विवाद में न पड़ें। मैत्री संबंधों में मधुरता आएगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा। – आचार्य कृष्णदत्त शर्मा