राशिफल 26 जून – मकर राशि में बन रहा चंद्रमा और शनि का योग, जानें किनके लिए फायदेमंद है यह संयोग

मेष:
Horoscope Today (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 26 जून शन‍िवार को चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे। यहां चंद्रमा के साथ शनि भी मौजूद होंगे। शनि और चंद्रमा के इस संयोग से आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए खुशी लेकर आ रहा है। मेष राशि वालों को आज संयम और समझदारी से चलना होगा। अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा जानने के लिए देखें आज का राशिफल…

मेष– कारोबार और व्यापार में जो उतार-चढ़ाव आया है आज उसे संभालना आवश्यक है। आज आपको अपने सहयोग‍ियों से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है अन्‍यथा आपकी सरलता के एवज में वे आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से तर्क-व‍ितर्क करने से भी बचें। ध्‍यान रखें यदि आपको सफल होना है तो इस दौर में जो हालात हैं उनके साथ समझौता करना ही बुद्धिमानी होगी। भाग्‍य 62 फीसदी साथ रहेगा।

वृषभ:

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता म‍िलेगी। अगर कोई नया कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो आज अचानक ही आपकी फंड संबंध‍ित समस्‍या भी अपने आप ही दूर हो जाएगी। इसके अलावा अरसे से रुके हुए कार्य भी आज क‍िसी अपने के सहयोग से बन सकते हैं। लेक‍िन व्‍यक्तिगत जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन सही तरीके से व्यतीत करने के ल‍िए जीवनसाथी के प्रति ईमानदार होना जरूरी है। भाग्‍य 80 फीसदी साथ रहेगा।

मिथुन:
आपका काम करने का तरीका नया है। किसी भी जटिल कार्य को आसानी से पूरा कर देने में आपको ज्यादा वक्त नहीं लगता है। आपका यही तरीका आपको आज आपके कार्यक्षेत्र में अपार सफलता द‍िला सकता है। कोई नया व्‍यवसाय शुरू करने जा रहे हैं तो क‍िसी जानकार की राय जरूर ले लें। इससे आपको लाभ म‍िलेगा। पत्‍नी को क‍िसी प्रत‍ियोग‍िता में सफलता म‍िलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। भाग्‍य 90 प्रत‍िशत साथ रहेगा।

कर्क:

आज किसी भारी काम का बोझ आज आपके ऊपर आ सकता है। हो सकता है इसके लिए आपको अपने काम से छुट्टी भी लेनी पड़े। तो न‍िराश न हों, धैर्य बनाए रखें और खुद पर यकीन रखें फ‍िर देख‍िएगा कैसे सहजता से आप दी गई ज‍िम्‍मेदारी को आसान से न‍िभा लेंगे। वहीं ऐसे जातक जो किसी उद्योग का संचालन कर रहे हैं, वे आज अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। क‍िसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें अन्‍यथा नुकसान हो सकता है। भाग्‍य 65प्रत‍िशत साथ है।

सिंह:
क‍िसी भी गलत कार्य को देखकर आवाज उठाने की आपकी आदत आज आपको भारी पड़ सकती है। लेक‍िन इससे आपको न‍िराश होने की जरूरत नहीं है। आप बस एक बात का ख्‍याल रखें क‍ि अगर आप सही हैं और सही के ल‍िए आवाज उठा रहे हैं तो क‍िसी के कुछ भी कहने से घबराएं नहीं और न ही पीछे हटें। एक द‍िन स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। भाई-बहन के साथ कहीं बाहर जाने का भी प्‍लान बना सकते हैं। भाग्‍य 77 फीसदी आपके साथ है।

कन्या:
आज हो सकता है क‍ि आपको ऑफ‍िस का कोई अत्‍यंत महत्वपूर्ण और जरूरी काम सौंप दिया जाए। लेकिन आप इस कार्य को पूरा कर पाएंगे या नहीं इन व्‍यर्थ की बातों को सोचने की बजाए आप कार्य को पूरा करने का प्रयास करें। पूरा मन लगाकर कार्य करें फ‍िर देख‍िए कैसे आप इस जरूरी काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। साह‍ित्‍य में इंट्रेस्‍ट रखने वाले छात्रों को आज उनकी प्रत‍िभा द‍िखाने का बेहतरीन मंच म‍िल सकता है। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। भाग्‍य 74 प्रत‍िशत साथ है।

तुला:
आज सुबह से ही आपके आगे-पीछे कुछ अजीब सा माहौल बना रहेगा। घर के दैनिक कार्य भी कुछ अटकलों के बाद ही पूरे होंगे। व्‍यापार कर रहे जातकों के जीवन में काफी दिनों से चल रही उथल-पुथल भी आज खत्‍म हो सकती है। हालांक‍ि द‍िन के दूसरे पहर में कुछ नई द‍िक्‍कतें भी आ सकती हैं। ऐसे में ध्‍यान रखें क‍ि व्यापार क्षेत्र में जो द‍िक्‍कतें है वह सिर्फ आपके लिए ही नहीं है। सभी के ल‍िए है। जल्‍दी ही सुधार होगा। पर‍िवार में संतान सुख के ल‍िए कोई जरूरी न‍िर्णय लेना पड़ सकता है। क‍िसी भी फैसले में कोई जल्‍दबाजी न करें अन्‍यथा आपको नुकसान हो सकता है। भाग्‍य 65 प्रत‍िशत साथ है।

वृश्चिक:
कई बार आप न चाहते हुए भी ऐसे दौर में फंस जाते हैं जहां से निकलने पर काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। आज भी कारोबार की कुछ ऐसी ही उलझन आपको परेशान कर सकती है। यदि आप अपना मार्ग सरल और सीधा बनाना चाहते हैं तो आप वही करें जिसमें तत्काल लाभ मिल सकता हो। क‍िसी के साथ आज लेन-देन करते समय व‍िशेष सावधानी बरतें। यात्रा करने से परहेज करें। ले‍किन जरूरी कार्यों के ल‍िए यात्रा करनी हो तो वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भाग्‍य 61 फीसदी साथ है।

धनु:
शेयर-बाजार के चक्कर में पड़कर आपने काफी धन नष्ट कर दिया है। ऐसे में आपके ल‍िए यही बेहतर होगा क‍ि आप पुरानी घटनाओं से सबक लें। सोच-समझकर न‍िवेश करें। ध्‍यान रखें क‍ि आज कोई नया कार्य न करें। इसके अलावा किसी भी साझेदार के कहने से नए व्‍यवसाय में निवेश करने से बचें। वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। भाग्‍य 57 प्रतिशत साथ रहेगा।

मकर:
आज खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च का योग है। आज आपको व्‍यर्थ की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी। क‍िसी प्रत‍ियोग‍िता के लंब‍ित पड़े पर‍िणाम के भी आज आने की संभावना है। कला प्रत‍ियोग‍िता में सफलता म‍िलने से आज आपका मनोबल बढ़ेगा। प‍िता के आर्थिक सहयोग से आज कारोबार में वृद्धि का भी योग है। शेयर संबंधी व्‍यापार करते हैं तो आज नए संपर्कों से लाभ मिलने का योग है। भाग्‍य 84 प्रत‍िशत साथ रहेगा।

कुंभ:
लंबे समय के संघर्ष करने के बाद आप आज एकांत में समय व्‍यतीत करना चाहेंगे। यह आपके ल‍िए सही भी रहेगा। साथ ही ध्‍यान रखें क‍ि यह समय अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने का है। क्‍योंक‍ि अगर मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तो परिश्रम करने में कठिनाई होगी। दवाइयां समय पर लें। लापरवाही करने से बचें। भाग्‍य 54 प्रत‍िशत साथ रहेगा।

मीन:
आज धन कमाने के कई रास्‍ते खुलेंगे। न‍िवेश में भी लाभ का योग है। भूम‍ि-मकान की खरीदारी करने से पहले एक बार वरिष्ठजनों की राय जरूर ले लें अन्‍यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। ध्‍यान रखें क‍ि आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया ऑर्डर या फिर कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु परास्‍त होंगे। भाग्‍य 69 प्रत‍िशत साथ रहेगा। -आचार्य कृष्णदत्त शर्मा