राशिफल 15 मार्च 2021 : ग्रहों का अनोखा संयोग चार राशियों में, जानें किस राशि पर कैसा रहेगा असर

मेष

(आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal 15 मार्च सोमवार को ग्रहों का अनोखा संयोग बना है। मकर, कुंभ, मीन और वृष इन चारों राशियों में दो-दो ग्रह बैठें हैं। मकर में शनि और गुरु, कुंभ में शुक्र बुध, मीन में सूर्य चंद्र और वृष में मंगल केतु विराजमान रहेंगे। ग्रहों के इस संयोग से सप्ताह का पहला दिन मकर राशि के लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए सितारों की चाल क्या कहती है?

मेष-ग्रहों की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए खास है और आप आज दूसरों की मदद करने में लगे रहेंगे। आपका स्‍वभाव ऐसा है कि आपको दूसरे लोगों की मदद करने से सुकून मिलता है। आज कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। आपके ऑफिस के कुछ लोग आपकी तरक्‍की से जल सकते हैं, लेकिन आप फोकस्‍ड होकर अपने काम में लगे रहेंगे। आपके ऊपर इस बात का कोई असर नहीं होने वाला है। शाम के वक्‍त जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य में कुछ गिरावट आ सकती है और इस वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:
आज का दिन आपके लिए सुखदायी है और परिवार के साथ खुशी के माहौल में बीतेगा। आज दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय कोई ऐसा आपसे मिलने आ सकता है जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। प्रिय व्‍यक्ति के आगमन से आप प्रसन्‍न होंगे और शाम के वक्‍त किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने की भी उम्‍मीद है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और मन में संतोष के भाव में भी वृद्धि होगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:
आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपका दिन हंसी खुशी से बीतेगा और उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी हो सकती है। आज के दिन भागदौड़ और व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक किसी शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। चोट लगने की आशंका है और आपको नुकसान हो सकता है। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सहयोग और लाभ की प्राप्‍त हो सकती है। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

कर्क:
राशि स्वामी की शुभ दशा की वजह से आज आपको उत्तम संपत्ति और अच्‍छे लोगों का साथ मिलने की उम्‍मीद है। आज का दिन आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि देने वाला है और दोस्‍तों का साथ मिलने से अधूरे पड़े कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचें। वरना गंभीर परिणाम हो सकते हैं। शाम से लेकर रात तक भगवान के भजन में मन लगेगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

सिंह:
आज का दिन आपके लिए विशेष सफलता देने वाला है। खास तौर पर जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्‍हें आज इच्‍छा के अनुरूप परिणाम प्राप्‍त होंगे। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। आज नौकरी और व्‍यापार दोनों में आपके लिए कड़ी प्रतिस्पर्द्धा रहेगी। रुके हुए कार्य भी संपन्‍न होंगे और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। आज पाचन क्रिया खराब होने से पेट में दर्द भी हो सकता है। नेत्र विकार की भी आशंका है। शाम का समय दोस्‍तों के साथ अच्‍छा बीतेगा। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

कन्या:
आज का दिन आपके लिए खास है और परिवार के साथ सुख से बीतेगा। परिवार के सभी सदस्‍यों के बीच अच्‍छा समय बीतेगा। मंगल कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और आज के दिन आप कुछ धार्मिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर-गृहस्‍थी की समस्या सुलझ जाएगी। शाम को आज अतिथि की आवभगत में भी धन खर्च हो सकता है। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। आज भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।

तुला:
आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आज का दिन आपका प्रभावशाली लोगों के साथ मिलने-जुलने में बीतेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। आपके हाजिर जवाब की वजह से लोग आपकी बातों को गंभीर रूप से लेंगे और आपको विशेष सम्मान प्राप्‍त होगा। अधिक भागदौड़ रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है और आपका स्वास्थ्य गिर सकता है। ध्‍यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद रहेगी। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बहुत खास हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और आज के दिन आपकी प्रियजनों से भेंट होने मन में प्रसन्‍नता बनी रहेगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि कुछ भी बहुत सोच समझकर बोलें। शाम का वक्‍त प्रियजनों से भेंट एवं सैर-सपाटे और मौज-मस्ती में बीतेगा। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।

धनु:
आज के दिन घर की जरूरत की चीजों पर धन खर्च होगा और आप भौतिक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। आज के दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी के साथ बहस होने से माहौल थोड़ा गरमा सकता है। बेहतर होगा कि आत को आगे बढ़ाने के बजाए कुछ न बोलें और अपने काम पर फोकस करके चीजों को समय ये पूरा करने की कोशिश करें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। इसमें आपको विजय प्राप्‍त होगी। शत्रुओं के इरादे नाकामयाब होंगे। भाग्‍य 68 फीसदी साथ देगा।

मकर:
आज के दिन आपको नौकरी और व्‍यापार में मनमुताबिक परिणाम प्राप्‍त होने से मन में हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ होगी। आज के दिन आप अपने काम-धंधे से संबंधित कुछ जरूरी बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं और आपको ऐसा करने से लाभ प्राप्‍त होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्‍त होगी और पारिवारिक दायित्वों की भी पूर्ति होगी। आज के दिन आपको शाम के वक्‍त उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है। शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:
राशि स्वामी शनि की मिली-जुली स्थिति के कारण शाम के वक्‍त पत्‍नी को शारीरिक कष्‍ट होने से आप भी परेशान हो सकते हैं। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व सारे वैधानिक पहलुओं को जांच लें। कुछ समय बाद पत्‍नी की सेहत सही होने से आपकी समस्‍याएं कुछ कम होंगी। किसी भी काम में फालतू खर्च करने से बचें, नहीं तो आपको भविष्‍य में परेशानी हो सकती है। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

मीन:
आज के दिन आपके वैवाहिक जीवन में आनंद छाएगा और भाग्‍य का साथ मिलने से सभी कार्य आसानी से बन जाएंगे। आज पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है और इस यात्रा से आपको लाभ होगा। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से आपको खुशी होगी और आप आगे भी निवेश के बारे में सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा। -आचार्य कृष्णदत्त शर्मा