राशिफल 12 अगस्त 2021 : मिथुन राशि के लिए आज है शुभ दिन, देखें आपका दिन कैसा बीतेगा

मेष:
12 अगस्त गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात बुध की राशि कन्या में होगा जहां चंद्रमा के साथ शुक्र भी होंगे जबकि सिंह राशि में आज बुध के साथ मंगल विराजमा रहेंगे। सूर्य कर्क राशि में जबकि गुरु कुंभ में और शनि अपनी राशि मकर में संचार करेंगे। ग्रहों की इस स्थिति में वरद चतुर्थी का दिन मिथुन राशि के लिए शुभ रहेगा। मेष राशि के लोग भी आज भाग्यशाली रह सकते हैं. देखिए सभी 12 राशियों के लिए आज क्या कहते हैं किस्मत के सितारे…

आज का दिन आपके लिए सुखद है और काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज किसी कारण से आपको दूर की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। छोटे मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, अतः प्रयत्नशील रहें। आज आपका कोई कार्य पूर्ति होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन शुभ है। आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य की चर्चा चलेगी। आज आप परिवार की सुविधा को बढ़ाने वाली वस्‍तुएं खरीदेंगे और आपको लाभ होगा। आज व्‍यापार के मामले में आपका दिन शुभ है और परिवार में समृद्धि आएगी। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। ऐसा होने से आपका खर्च बढ़ सकता है और आपको दौड़भाग भी करनी पड़ सकती है। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपके कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। बेहतर होगा कि आप दूसरों के ऊपर ध्‍यान देने की बजाए सिर्फ अपने काम पर फोकस करें। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें। आज धन के मामले में आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा और कहीं से रुका पेमेंट प्राप्‍त होने से मन में हर्ष होगा। नौकरी के मामले में आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा और सफलता मिलेगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कर्क

आज का दिन थोड़ा सा तनाव वाला हो सकता है और किसी भाई-बहन की चिंता आपको परेशान कर सकती है। आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी चिंता आपको परेशान कर सकती है। आज कहीं आपका ट्रांसफर होने की भी बात चल सकती है। इस ट्रांसफर से आपको लाभ होगा और आपके कार्य पूर्ण होंगे। व्‍यापारियों को आज कहीं से रुका पेमेंट मिलने से प्रसन्‍नता होगी। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

सिंह:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों आपका काम काफी पटरी से उतर गया है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा और मेहनत से काम करना पड़ेगा। पहले अपने लक्ष्‍य को निर्धारित करें और फिर काम करें तो आप अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त करेंगे। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

कन्या:
आज का दिन आपका काफी व्‍यस्‍तता के साथ बीतेगा और आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साह से करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा। आज परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे और आपका कोई बड़ा काम पूरा होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

तुला:
आज का दिन आपका उलझन में बीतेगा और आज किसी कारण से आपको चिंता रहेगी। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ की वजह से आज आपकी समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। कोई व्‍यक्ति आपको परेशान कर सकता है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। मन की दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करें और पूरी लगन से अपने काम पर ध्‍यान दें। आज परिवार की तरफ से कोई व्‍यक्ति आगे बढ़कर आपकी समस्याओं को दूर कर सकता है। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और अकस्मात मंगलमय समाचार मिलने से हर्ष होगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें और मन से अपने कार्यों को पूरा करें। आज जीवनसाथी की तरफ से आपको पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा। आज कि‍सी प्रॉजेक्‍ट में आपको सफलता प्राप्‍त हो सकता है। पुराने झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

धनु:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। आपके वे कार्य आज पूरे हो सकते हैं जिनको लेकर आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में सुख समृद्धि आएगी और मांगलिक अवसरों में जाने का मौका मिलेगा। इससे आपके मन में एक अलग प्रकार की प्रसन्‍नता होगी और आपका भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

मकर:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आपको सामाजिक व धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण सम्मान प्राप्‍त होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। आज के दिन आपको शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे और लोगों का साथ मिलेगा। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा और ससुराल पक्ष के लोगों से आज आपको आर्थिक लाभ होगा। परिवार में लोग आपकी मदद करेंगे। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:
आज का दिन आपके लिए खास है और उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर प्राप्‍त होगा। संभव है कि आज कमाई के मामले में आपको कहीं से खास लाभ प्राप्‍त हो जाए। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी और आपका दान-पुण्‍य के कार्यों में लगे रहेंगे। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। आज भाग्‍य 83 फीसदी साथ देगा।

मीन:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपकी उन्‍नति के मार्ग प्रशस्‍त होंगे व भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा। अध्ययन और आध्यात्म में रुचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रुपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरु की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें। आज संभव हो तो किसी जरूरतमंद को एक वक्‍त का भोजन दें। भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।