राशिफल 10 मई – सूर्य चंद्र का संयोग, देखें सप्ताह का पहला दिन आपका कैसा बीतेगा

मेष:
Horoscope Today, आज का राशिफल 10 मई दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मेष राशि में होगा। राशिचक्र की पहली राशि में सूर्य और चंद्रमा का संयोग सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। मेष राशि वालों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा जानने के लिए देखें आज का राशिफल….

आज आप दिन के आरंभ में जितना परिश्रम करेंगे, उसका फल धन लाभ एवं सम्मान के रूप में मिलेगा। लेकिन कार्य व्यवसाय में आज अधिकांश कार्य बीच में भी छोड़ सकते हैं। चल-अचल संपत्ति से लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धी आज आपके आगे ज्यादा देर नही टिक पाएंगे। हृदय में आज कोमलता अधिक रहेगी, परोपकार के लिए प्रेरित होंगे। भौतिक विकास का योग अच्छा बन रहा है और समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। सायंकाल के समय मंगल उत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:
आज के दिन आप बुद्धि विवेक से कार्य करेंगे लेकिन परिस्थिति हर तरह से कार्यों में बाधा डाल सकती है। कार्य व्यवसाय से मन ऊबने लगेगा, धैर्य से कार्य करते रहें संतोषजनक लाभ अवश्य मिलेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी कानूनी विवाद में सफलता के योग बन रहे हैं। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:
दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। आर्थिक विषयों को लेकर किसी से विवाद न करें, धन डूबने की आशंका है। गृहस्थी में प्रेम स्नेह तो मिलेगा लेकिन स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। रोजगार के क्षेत्र में आपकी क्षमताओं में सुधार आएगा, जिससे आपको कई नए अवसर भी मिलेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अवरोध का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:
आज के दिन आप संभलकर ही कार्य करेंगे, फिर भी सफलता में संशय बना रहेगा। व्यावहारिकता की कमी के कारण जितना लाभ मिलना चाहिए, उतना नहीं मिल सकेगा। घर अथवा बाहर बेवजह कलह के प्रसंग बन सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम बरतें। व्यापार-व्यवसाय में सहकर्मियों की मनमानी के कारण असुविधा एवं अव्यवस्था देखने को मिलेगी लेकिन फिर भी स्वयं के पराक्रम से खर्च लायक धनार्जन कर ही लेंगे। सायंकाल के समय विवाह में जाने का अवसर मिल सकता है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:
आज का दिन काफी सृजनात्मक है। मित्रों के सहयोग से कार्य स्थल और घर के अधूरे काम निपट जाएंगे। माता-पिता के साथ किसी जरूरी चीज को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। आस-पड़ोसी एवं भाई बंधुओ से बात का बतंगड़ ना बने, इसके लिए मौन रखने की जरूरत है। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और साथ काम करने वाले आपका सहयोग करेंगे। ससुराल पक्ष से संबंधों में तनाव देखने को मिलेगा। घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंध में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। नौकरी अथवा व्यवसाय में आशा के अनुकूल कार्य होने से अन्य लोगों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ भी रुक रुक कर होता रहेगा, जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती होंगी। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और सुरक्षा के साथ घर से निकलें। उधार दिए धन/सामान की वसूली आज ना करें अन्यथा विवाद हो सकता है। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। परिवार में किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:
पिता के मार्गदर्शन से लाभ होगा और पारिवारिक बिजनस का विस्तार की योजना सफल होगी। आत्मनिर्भर की भावना रहने से सफलता थोड़े विलंब से लेकिन अवश्य मिलेगी। घरेलु खर्च आज दिल खोलकर करेंगे। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्यक्षेत्र में कार्य करें। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। सायंकाल के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। जमीन-जायदाद के मामले में किसी अधिकारी की वजह से कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ा क्रोध रह सकता है फिर भी दैनिक कार्यों में इसका असर नहीं पड़ेगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ होगा। दैनिक व्यापार में आलस्य के कारण आवश्यक कार्य में देरी हो सकती है। धन संबंधित लेन देन अथवा महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना ही लें। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। धर्म क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा और काम में नई जान भी आएगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:
स्वास्थ्य संबंधित विषयों को छोड़, आज का दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मन कम ही लगेगा, फिर भी आस-पास आकस्मिक धन आगमन होने से खुशी मिलेगी। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह पालन करें। किसी सम्मेलन में भाग लेने से बचें। कार्यक्षेत्र पर अधिकांश समय उदासीनता रहेगी। कार्य विस्तार अथवा नवीन कार्यों की रूपरेखा बना सकते हैं लेकिन शुरुआत आज ना करें। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:
साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा लेकिन आर्थिक रूप से स्थितियां थोड़ी तनावप्रद हो सकती हैं। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा वाले जातकों के लिए नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। संतान से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा, फिर भी उधारी के व्यवहार यथा संभव ना ही करें अन्यथा धन फंस सकता है। नौकरी पेशा जातक बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। अधिकारी वर्ग आप पर अधिक भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्यक्षेत्र पर खुलकर निर्णय ले सकेंगे लेकिन धन प्राप्ति में थोड़ा विलंब हो सकता है। नए कार्य की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते है। धर्म-कर्म पर खर्च भी करेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:
आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह पालन करें और जरूरी हो तभी घर से निकलें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा लेकिन जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझकर करें। कार्यक्षेत्र और घर की परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। भाइयों की सलाह व सहयोग से आपकी उन्नति होगी। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्यय भी करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।- आचार्य कृष्णदत्त शर्मा