रायगढ़ में बड़ा हादसा – पिकअप और ट्रक के आमन-सामने टक्कर में 6 महिलाओं की मौत, 15 से ज्यादा घायल; शादी समारोह से वापस लौट रहे थे सभी

 

हादसे इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया है। –

रायगढ़ जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां पिकअप और ट्रक की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर 3 बजे सामने से आ रही ट्रक के साथ पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा धरमजयगढ़ थाना के सिसरिंगा के पास हुआ है।

हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद से ही ट्रक लेकर फरार हो गया है। मृतकों का नाम मथुरा बाई राठिया(45), सोनम राठिया(34), बिलासा बाई राठिया (60), देवला बाई राठिया (50), केशरी बाई (40) और बालमती राठिया (65) बताया गया है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं छाल थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामल की जांच कर रही है।

हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में अंदर भी कई लोग फंस गए थे। इन्हें बाद में निकाला गया।
हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में अंदर भी कई लोग फंस गए थे। इन्हें बाद में निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के भी परखच्चे उड़े गए। बताया गया है कि सभी रविवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इसके बाद सोमवार को वे सभी वापस लौट रहे थे। एक्सीडेंट के बाद आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। इधर, पुलिस की तरफ से अभी कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।