भाजपा पार्षद कांग्रेस में शामिल,राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सामने ली सदस्यता

 

कोरबा। नगर निगम के वार्ड नंबर 25 सुभाष1 ब्लॉक के पार्षद शैलेंद्र सिंह उर्फ पप्पी ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के समक्ष उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। शैलेंद्र सिंह ने किन कारणों से भाजपा का साथ छोड़ा है इस बात का पता नहीं चल सका है लेकिन उनके कांग्रेस प्रवेश से एक बात तो साफ हो गई है,कि कोरबा में भाजपा का वक्त कुछ अच्छा नहीं चल रहा।