बिलासपुर में पकड़ाया सेक्स रैकेट – होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने दबिश दी तो महिला दलाल समेत 8 आरोपी पकड़े गए; आपत्तिजनक सामान और कैश बरामद

सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बिलासपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। बताया गया है कि शहर के होटल ईगल में जिस्मफरोशी का गोरखा धंधा चला रहा था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जब दबिश दी तब 6 लड़के-लड़कियां आपत्तीजनक हालत में मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने महिला दलाल और संचालक को भी गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर 8 आरोपी इस मामले में पकड़े गए हैं। मौके से आपत्तीजनक सामान, कैश और मोबाइल बरामद किया गया है। ये पूरी कार्रवाई चकरभाटा पुलिस ने की है।

मौके से 14 मोबाइल, कैश और आपत्तीजनक सामान मिले हैं।
मौके से 14 मोबाइल, कैश और आपत्तीजनक सामान मिले हैं।
चकरभाटा पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के होटल ईगल में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर देर रात 3 बजे जाकर दबिश दी तो 3 लड़के और 3 लड़कियां आपत्तीनजक हालत में मिले। जिन्हें पुलिस ने पकडा लिय। इनसे जब पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि महिला दलाल लक्ष्मी शुक्ला इस रैकेट का संचालन करती है।

दलाल ने बुक किया था कमरा

लक्ष्मी ने ही इस होटल में कमरे बुक किया था। जिसके बाद महिला दलाल और होटल संचाल को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम विनय देवांगन(20), टीका राम देवांगन (30), निखिल कौशिक(26) बताया है। वहीं होटल संचालक का नाम संदीप ठाकरे बताया गया है। महिला दलाल समेत आरोपी बिलासपुर के ही रहने वाले हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से 14 मोबाइल, 14,200 नकद, एक मोटरसाइकिल जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।